छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़िया जनजाती की सामाजिक-आर्थिक संरचना का भौगोलिक अध्ययन
Keywords:
अबूझमाड़िया जनजाति, सामाजिक-आर्थिक संरचना, भौगोलिक अध्ययन, नारायणपुर जिला, जनजातिय विकास।Abstract
प्रस्तुत अध्ययन छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले में निवासरत अबूझमाड़िया जनजाति की सामाजिक-आर्थिक संरचना का भौगोलिक दृष्टिकोण से विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह जनजाति अबूझमाड़ क्षेत्र के दुर्गम, सघन वन एवं पर्वतीय भौगोलिक परिवेश में निवास करती है तथा परंपरागत रूप से निर्वाहकारी अर्थव्यवस्था पर आधारित जीवन-यापन करती है। अध्ययन का मुख्य उद्देष्य अबूझमाड़िया जनजाति की सामाजिक संरचना, परिवार व्यवस्था, आजीविका के साधन, कृषि पद्धतियां, वनोपज संग्रहण, भोजन-पेय, धार्मिक विश्वास, पर्व-त्योहार तथा आर्थिक गतिविधियों का समुचित मूल्यांकन करना है।अध्ययन में वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति का प्रयोग किया गया है, जिसमें द्वितीयक स्रोतों के साथ-साथ क्षेत्रीय सर्वेक्षणों से प्राप्त तथ्यों का उपयोग किया गया है। निष्कषों से स्पष्ट होता है कि अबूझमाड़िया जनजाति की सामाजिक-आर्थिक संरचना पूर्णतः भौगोलिक परिस्थितियों से प्रभावित है। हाल के वर्षों में षिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से इनका जीवन-स्तर धीरे-धीरे परिवर्तन की ओर अग्रसर हुआ है, किन्तु मुख्य धारा से सामाजिक-आर्थिक सम्योगन की प्रक्रिया अभी भी धीमी है। यह अध्ययन जनजातिय विकास, क्षेत्रीय योजना एवं समावषेशी विकास नीतियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
References
श्री कमल मध्यप्रदेश की जनजातियाँ समाज एवं व्यवस्था म.प्र. हिन्दी ग्रन्थ अकादमी भापेाल
त्रिपाठी कौशलेन्द्र चन्द्राकर (2012) छत्तीसगढ़ एटलस एस शारदा पब्लिकेशन, बिलासपुर(छ.ग.)
हसनैन नदीम (1997 जनजातीय भारत जवाहर पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स नई दिल्ली।
हीरालाल शुक्ल, छत्तीसगढ़ का जनजातीय इतिहास, मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी भोपाल 2007.
महरोत्रा, रमेशचन्द्र, छत्तीसगढ़, वैभव प्रकाशन रायपुर (छ.ग.), 2001.
निवेदिता वर्मा, जनजातीय संस्कृतिः बस्तर क्षेत्र का व्यापक अध्ययन, रावत पब्लिकेशन, जयपुर, पुनर्मुद्रित 2022, पृष्ठ-6-48.
शम्मी आबिदी एवं राजेंद्र सिंह, अबूझमाड़िया एक विशेष पिछड़ी जनजाति, आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़, 2020.
शम्मी आबिदी एवं मोहन साहू, अबूझमाड़िया विशेष पिछड़ी जनजाति का आधारभूत सर्वेक्षण 2019-20, आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़, 2020.
पी.एल. मिश्र, छत्तीसगढ़ हिस्ट्री आफ छत्तीसगढ़, विश्व भारती प्रकाशन सीताबर्डी नागपुर, 1970.
सुरेश तिवारी, बस्तर पर्यटन, इतिहास और संस्कृति, विश्व भारती प्रकाशन, नागपुर, द्वितीय संस्करण, 2011, पृष्ठ-148.
संजय अलंग, छत्तीसगढ़ इतिहास और संस्कृति, अनामिका प्रकाशन, तुलाराम बाग इलाहाबाद, द्वितीय संस्करण, 2016, पृष्ठ-166.
शिवकुमार पाण्डेय, अबूझमाड़ इतिहास व संस्कृति, जिला प्रशासन, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ पुनर्मुद्रित 2018.
Downloads
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 International Journal of Engineering Science and Humanities

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.


