आरक्षण में क्रीमी लेयर की संकल्पना के प्रति जागरूकता का अध्ययन (सागर जिले के संदर्भ में)
Keywords:
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आरक्षण, क्रीमी लेयर, सामाजिक न्याय, संवैधानिक जागरूकता, प्राथमिक समंक, सागर जिला, मध्यप्रदेश।Abstract
भारतीय समाज में जाति-आधारित असमानता, सामाजिक बहिष्करण और अवसरों की विषमता ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण समस्याएँ रही हैं। स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय संविधान ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा को लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधार के रूप में स्वीकार किया। अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए संवैधानिक संरक्षण तथा आरक्षण की व्यवस्था का उद्देश्य ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों को शिक्षा, सार्वजनिक रोजगार और प्रतिनिधित्व के अवसरों तक पहुँच प्रदान करना है। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य मध्यप्रदेश के सागर जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण के संदर्भ में क्रीमी लेयर की संकल्पना के प्रति जागरूकता का अध्ययन करना है। अध्ययन में उत्तरदाताओं की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, आयु, निवास क्षेत्र, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय, आरक्षण के उद्देश्य के प्रति समझ, क्रीमी लेयर की जानकारी, दृष्टिकोण तथा सूचना के स्रोतों को विश्लेषण के प्रमुख आयामों के रूप में सम्मिलित किया गया है। विश्लेषण के लिए 182 उत्तरदाताओं को लिया गया है।
निष्कर्ष में 43.41ः उत्तरदाता क्रीमी लेयर की संकल्पना के बारे में सीमित जानकारी रखने वाले हैं, जबकि 20.88ः को स्पष्ट जानकारी है। इसी प्रकार, 33.52ः उत्तरदाताओं के लिए सोशल मीडिया एवं इंटरनेट प्रमुख सूचना स्रोत हैं। जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता समझने के पक्ष में 50ः उत्तरदाता कार्यक्रमों का प्रबल समर्थन करने वाले है। अध्ययन का व्यापक महत्त्व आरक्षण, संवैधानिक समानता, सामाजिक न्याय और क्रीमी लेयर संबंधी विमर्श को स्पष्ट रूप से समझने में है।
References
Government of India. (1950). The Constitution of India. Legislative Department, Ministry of Law and Justice. https://legislative.gov.in/constitution-of-india/
Government of India, Ministry of Social Justice and Empowerment. (2025, February 11). Quota for reservation: Unstarred Question No. 1180, Lok Sabha. Parliament of India. https://sansad.in/getFile/loksabhaquestions/annex/184/AU1180_UAioEY.pdf?source=pqals
Office of the Registrar General & Census Commissioner, India. (2011). Primary census abstract: Scheduled castes, Sagar district, Madhya Pradesh. Census of India. https://censusindia.gov.in/nada/index.php/catalog/41689
Office of the Registrar General & Census Commissioner, India. (2011). Primary census abstract: Scheduled tribes, Sagar district, Madhya Pradesh. Census of India. https://censusindia.gov.in/nada/index.php/catalog/42246
Sagar District Administration. (n.d.). About district. Government of Madhya Pradesh. https://sagar.mp.gov.in/about-district/
Indra Sawhney v. Union of India, 1992 Supp. (3) SCC 217 (Supreme Court of India).
M. Nagaraj v. Union of India, (2006) 8 SCC 212 (Supreme Court of India).
Jarnail Singh v. Lachhmi Narain Gupta, (2018) 10 SCC 396 (Supreme Court of India).
State of Punjab v. Davinder Singh, 2024 INSC 562 (Supreme Court of India, August 1, 2024). https://api.sci.gov.in/supremecourt/2010/25536/25536_2010_1_1501_54462_Judgement_01-Aug-2024.pdf
The State of Punjab v. Davinder Singh. (2024, August 1). Indian Kanoon. https://indiankanoon.org/doc/155595286/
Downloads
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 International Journal of Engineering Science & Humanities

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.


